टिहरी गढ़वाल 3 अक्टूबर। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल के छात्र महासंघ निर्वाचन 2026-27 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर विक्की पंवार ने 42 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी शौर्य को 3 मत मिले।
अन्य पदों पर प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई।

उपाध्यक्ष पद पर युवराज सिंह शाह, महासचिव पद पर ललित सिंह, सचिव पद पर बसुदेव सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर दर्शन कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।
निर्वाचन परिणाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. बी.के. गुप्ता की ओर से 3 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए।



