पीएनबी जीएसटी एक्सप्रेस लोन मेला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। पंजाब नेशनल बैंक जीएसटी करदाताओं के लिए एक विशेष ऋण स्कीम- पीएनबी जीएसटी एक्सप्रेस लोन लेकर आया है। इसमें जीएसटी रिटर्न के आधार पर 10 लाख से 2 करोड़ तक के ऋण आसान शर्तों तथा आकर्षक ब्याज दर पर उपलब्ध है साथ ही प्रोसेसिंग फी में भारी छूट तथा अन्य बैंकों से आसानी से अधिग्रहण जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

पीएनबी 5 जिलों टिहरी, पौड़ी, रूद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी और 7 शाखाओं टिहरी, चंबा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, गोपेश्वर, श्रीनगर और कोटद्वार में यह मेला आयोजित करेगा। यह बात मंडल प्रमुख पंजाब नेशनल बैंक टिहरी, श्री प्रताप सिंह रावत द्वारा बताई गई। इच्छुक व्यक्ति अपनी नजदीकी पंजाब नेशनल बैंक शाखा में संपर्क कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!