मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए टिहरी की बेसबॉल टीम देहरादून रवाना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 03 अक्टूबर 2026 । मुख्यमंत्री ट्रॉफी के अंतर्गत आयोजित होने वाली बेसबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद टिहरी गढ़वाल की टीम शुक्रवार को देहरादून के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता में जनपद की अंडर-14 बालिका तथा अंडर-19 बालिका एवं बालक वर्ग की कुल पांच टीमें प्रतिभाग करेंगी।

टीम के कोच यतेंद्र चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद टिहरी गढ़वाल से कुल 55 खिलाड़ी एवं टीम सदस्य प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तैयारी के साथ रवाना हुए हैं।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने सभी खिलाड़ियों एवं टीम सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!