सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से 10 गुना अधिक कोर मोबाइल ग्राहक

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देश में 22 लाख नए कोर मोबाइल ग्राहक जुड़े, जियो की हिस्सेदारी करीब 86 फीसदी

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर। रिलायंस जियो ने सितंबर महीने में मोबाइल ग्राहकों को जोड़ने के मामले में एयरटेल की तुलना में करीब 10 गुना अधिक ग्राहक जोड़े हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की सितंबर की रिपोर्ट पर आधारित DAM Capital और IIFL Capital के विश्लेषण के अनुसार, मशीन-टू-मशीन (M2M) कनेक्शन हटाने के बाद जियो के ग्राहकों की संख्या में 19 लाख की बढ़ोतरी हुई, जबकि एयरटेल के खाते में केवल 2 लाख नए ग्राहक जुड़े।
देश में सितंबर के दौरान कुल 22 लाख कोर मोबाइल ग्राहक बढ़े। इनमें अकेले जियो की हिस्सेदारी करीब 86 प्रतिशत रही। कोर मोबाइल ग्राहक उन उपभोक्ताओं को माना गया है, जिनकी संख्या की गणना मशीनों और उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले M2M कनेक्शन को हटाकर की जाती है।

एक्टिव मोबाइल यूजर्स के मामले में भी जियो ने बढ़त दर्ज की। DAM Capital के विश्लेषण के मुताबिक, सितंबर में जियो के एक्टिव यूजर्स 13 लाख बढ़े। इसके विपरीत एयरटेल के 2 लाख और वोडाफोन आइडिया के 3 लाख एक्टिव यूजर्स कम हुए। इस दौरान देश में कुल एक्टिव मोबाइल यूजर्स की संख्या में 6 लाख की वृद्धि हुई।
TRAI के आंकड़ों के अनुसार, कुल मोबाइल ग्राहक आधार में भी जियो पहले स्थान पर बना हुआ है। सितंबर के अंत तक जियो के पास 51.11 करोड़ मोबाइल ग्राहक थे, जबकि एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 49.43 करोड़ रही। वहीं वोडाफोन आइडिया के 20.01 करोड़ और सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL के 9.43 करोड़ मोबाइल ग्राहक दर्ज किए गए। इन आंकड़ों में M2M कनेक्शन भी शामिल हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!