टिहरी गढ़वाल 6 अक्टूबर। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और शेष किसानों तक पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामवार लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा तथा अधिक किसान शेष रहने वाले गांवों में विशेष कैंप लगाने को कहा।
बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 18,759 किसानों की सीएससी के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। किसानों की भूमि का अंश निर्धारण शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है और डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य भी जारी है। पंजीकरण के बाद किसानों को रजिस्ट्रीकरण संख्या उपलब्ध कराई जा रही है।
अपर जिलाधिकारी ने किसानों से नजदीकी सीएससी या निर्धारित कैंप में पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की।
फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, शेष किसानों तक पहुंचें अधिकारी

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



