टिहरी गढ़वाल 5 अक्टूबर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता दिनेश सिंह धनै ने सोमवार को टिहरी विधानसभा क्षेत्र के काण्डा सारजूला, बोरगांव और भैंसोली गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, वृद्धावस्था पेंशन, रोजगार और पलायन जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।
ग्रामीणों से संवाद करते हुए धनै ने अपने कार्यकाल के दौरान स्वीकृत 57 महत्वाकांक्षी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं और उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जनता समीक्षा करे और कार्यों का मूल्यांकन करने के बाद ही मतदान का निर्णय ले।
उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में काण्डा में बीएससी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हुई, जिससे क्षेत्र को नई पहचान मिली है। उनके अनुसार नर्सिंग कॉलेज के बाद क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं तथा होटल व्यवसायियों की रुचि भी बढ़ी है। उन्होंने दावा किया कि इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।
धनै ने ग्रामीणों से क्षेत्रवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जनता को विकासवादी सोच रखने वाले व्यक्ति को प्राथमिकता देनी चाहिए।
इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा और किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है।
ग्रामीणों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, वृद्धावस्था पेंशन और रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग रखी। धनै ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर प्रधान काण्डा बबिता पुण्डीर, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमित्रा पुण्डीर, उप प्रधान रजनी पुण्डीर, पूर्व प्रधान शूरवीर सिंह पुण्डीर, पूर्व प्रधान राजेश पुण्डीर, प्रधान भैंसोली रविन्द्र सेमवाल, प्रधान कैंथोली किशोरी लाल डबराल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रणवीर सिंह राणा, रणबीर सिंह भण्डारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रपाल डोटियाल, पूर्व प्रधान मकान सिंह गुसाईं, पूर्व प्रधान जोत सिंह पनाई, प्रेम सिंह रावत, रूप सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह गुसाईं, हरिद्वार सिंह पुण्डीर, उत्तम लाल, देवेन्द्र बलोदी, मंजू देवी, शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे
धनाई ने ग्रामीणों से कहा—काम का मूल्यांकन कर ही करें मतदान

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



