नरेंद्रनगर महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, 38 लोगों ने सीखी बचाव की तकनीक

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1 अक्टूबर। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल की ओर से धर्मानंद उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरेंद्रनगर में आपदा प्रबंधन, खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार एवं भूदेव ऐप को लेकर जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डीडीएमए के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने आपदा से पहले, दौरान और बाद में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने भूकंप, बाढ़ एवं जलभराव, घरेलू व जंगल की आग सहित विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव के उपाय बताए।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खोज-बचाव में इस्तेमाल होने वाले बेसिक उपकरणों, आपातकालीन टोल फ्री नंबरों, सीपीआर देने की विधि, अत्यधिक रक्तस्राव रोकने की तकनीक तथा स्थानीय संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करने और घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आपदा की स्थिति में क्या करें और क्या न करें, इसकी भी जानकारी दी गई।
मास्टर ट्रेनर ने भूदेव ऐप की उपयोगिता एवं इसके माध्यम से आपदा संबंधी जानकारी और सहायता प्राप्त करने के बारे में भी बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य विजय नेगी ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को आपदा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सहित 38 महिला-पुरुषों ने प्रतिभाग किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!