टिहरी गढ़वाल 23 अक्टूबर। गूलर चौकी के पास स्थित एक टेंट हाउस में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नरेंद्रनगर और ऋषिकेश की अग्निशमन टीमों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोकने में सफलता मिली।
टिहरी पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को पीएफटी के माध्यम से गूलर चौकी के पास एक टेंट हाउस में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद नरेंद्रनगर फायर स्टेशन की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर ग्राम लुड़सी, विलोगी, पट्टी दोगी निवासी अमित पुत्र दौलत राम की टेंट हाउस की दुकान में आग लगी मिली।
आग की गंभीरता को देखते हुए नरेंद्रनगर की उच्चतर फायर यूनिट और ऋषिकेश फायर यूनिट को भी कार्रवाई में शामिल किया गया। दोनों टीमों ने एमएफई की सहायता से पंपिंग कर आग बुझाई और स्थिति पर नियंत्रण पाया।
समय रहते की गई संयुक्त कार्रवाई से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आग लगने की किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
गूलर के पास टेंट हाउस में लगी आग, नरेंद्रनगर और ऋषिकेश की फायर यूनिट ने पाया काबू

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



