टिहरी गढ़वाल 5 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जड़ी-बूटी सलाहकार समिति की उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने भदूरा और ओण पट्टी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मिशन-2027 की तैयारियों, जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। साथ ही प्रतापनगर में भाजपा का विधायक बनाने का संकल्प लिया। ब्लॉक कार्यालय में प्रमुख मनीषा पंवार के साथ विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिला महामंत्री जयेंद्र सेमवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज रमोला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रतापनगर में भाजपा का विधायक बनाने का संकल्प: सोना सजवाण

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



