भगवान नारायण का 5 लाख कीमती सोने का मुकुट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, मुकुट और ₹4,500 नकदी बरामद

चमोली। ब्रह्मर्षि साधना संघ आश्रम के मंदिर से भगवान नारायण का करीब ₹5 लाख कीमत का सोने का मणि जड़ित मुकुट चोरी करने के मामले का चमोली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी राघवराम पाठक उर्फ राघवदास (57) को बद्रीश गंगा वाटिका गेट, हनुमानचट्टी रोड के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने 24 जुलाई की रात आश्रम के मंदिर से भगवान नारायण का मुकुट तथा आश्रम में ठहरे एक व्यक्ति के बैग से नकदी चोरी की थी। मामले में 27 जुलाई को थाना कोतवाली श्री बद्रीनाथ में मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना तंत्र के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की। 29 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की निशानदेही पर भगवान नारायण का चोरी हुआ सोने का मणि जड़ित मुकुट, ₹4,500 नकद और घटना में प्रयुक्त काला बैग बरामद किया गया। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ग्राम मुनीमपुर, थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश का निवासी है। आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम: अ0उ0नि0 भूपेन्द्र प्रसाद, हे0का0 चन्दन सिंह नगरकोटी, का0 विकास जुयाल, का0 आशुतोष तिवारी, का0 राजेंद्र रावत, का0 गौरव रावत एवं का0 शीशपाल सिंह।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!