टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 78वें दिन में पहुंचा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 अक्टूबर। टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना 77वें दिन में पहुंच गया है।

बता दें कि 16 अगस्त 2026 से समिति संयोजक डॉ राकेश भूषण गोदियाल के नेतृत्व में गणेश चौक बौराड़ी में संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर आज धरने का 77वां दिन हो गया है जबकि 1 सितम्बर से क्रमिक अनशन जारी है।

समिति संयोजक डॉ राकेश भूषण गोदियाल का कहना है कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापित होने से जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी और गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए देहरादून सहित अन्य शहरों की दौड़ लगाने से राहत मिलेगी।

आज विशन सिंह रांगड़ कनिष्ठ प्रमुख प्रताप नगर और गंगा भगत सिंह नेगी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष क्रमिक अनशन पर बैठे।

सत्याग्रही जीतराम भट्ट, कमल सिंह महर, त्रिलोक चंद रमोला, चंदन सिंह रावत, लखवीर सिंह चौहान, कृष्णा के.सी. और राहुल बुटोला धरने पर बैठे। आरती व्यवस्था के.एस. नेगी और भगवानी देवी तोपवाल द्वारा की जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!