देहरादून में सुबह 6 बजे निरीक्षण पर निकले पीडब्लूडी सचिव पंकज कुमार पांडेय

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 17 अक्टूबर। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने शनिवार तड़के सुबह 6 बजे देहरादून के प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क सुधार कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को 18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कालीदास रोड टर्न, कैनाल रोड, नागल, मसूरी डायवर्जन, सहस्रधारा तिराहा, लाडपुर, जोगीवाला, रिस्पना पुल, घंटाघर, चकराता रोड और गढ़ी कैंट सहित प्रमुख मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने सड़क सुधार एवं गड्ढा भरान कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने तथा आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान अपर सचिव विनीत कुमार, मुख्य अभियंता दयानंद, अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह व अरुण पांडेय, अधिशासी अभियंता बी.एन. द्विवेदी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!