टिहरी गढ़वाल 8 अक्टूबर। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी, टिहरी गढ़वाल में गुरुवार को उद्यमिता विकास योजना के अंतर्गत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार, उद्यमिता एवं कौशल विकास के अवसरों से अवगत कराते हुए उन्हें रोजगार सृजन के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला प्रोग्राम ऑफिसर दिग्विजय सिंह सजवान ने विद्यार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न उद्यमिता विकास योजनाओं, स्टार्टअप की संभावनाओं, वित्तीय सहायता तथा तकनीकी मार्गदर्शन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में युवाओं के सामने नौकरी तलाशने के साथ-साथ अपना उद्यम स्थापित कर ‘जॉब सीकर’ के बजाय ‘जॉब क्रिएटर’ बनने के भी व्यापक अवसर हैं।
उन्होंने विभिन्न योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, सब्सिडी तथा सरकार की ओर से उपलब्ध सहायता के संबंध में विस्तार से जानकारी साझा की। साथ ही विद्यार्थियों को उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर अपनी रुचि एवं कौशल के अनुरूप स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने उद्यमिता एवं स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने समाधान किया। इससे विद्यार्थियों को योजनाओं की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई।
कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजीत सिंह ने जिला प्रोग्राम ऑफिसर दिग्विजय सिंह सजवान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को रोजगार के नए विकल्पों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
उद्यमिता विकास कार्यक्रम में युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



