टिहरी गढ़वाल 8 अक्टूबर। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की बैठक हुई। बैठक में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा की गई।
अधिशासी अभियंता जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज ने जनपद में संचालित नौ फंक्शनल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) तथा हर घर फंक्शनल टैप कनेक्शन (FHTC) की प्रगति की जानकारी दी। बताया गया कि जल निगम की 1,259 में से 1,252 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि सात पर कार्य जारी है। जल संस्थान की 1,047 में से 1,039 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं।
बैठक में सीवरेज एवं पेयजल पाइपलाइनों के संभावित इंटरसेक्शन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। घनसाली व चमियाला में लाइन शिफ्टिंग पूरी हो चुकी है, जबकि देवप्रयाग व नई टिहरी में कुछ प्रकरण लंबित हैं।
नरेंद्र नगर में चल रहे सीवरेज कार्य में पेयजल लाइन से पर्याप्त दूरी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल स्रोतों के दूषित होने की स्थिति किसी भी स्तर पर नहीं आनी चाहिए। उन्होंने ग्राम स्तर पर भी निरीक्षण एवं फील्ड सर्वे कर पेयजल स्रोतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, सीएमओ डॉ. राम प्रकाश, अधीक्षण अभियंता जल निगम विनय कुमार जैन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन की डीएम ने की समीक्षा

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



