भारतीय पर्वतारोहण संस्थान गुलमर्ग के प्रशिक्षुओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, मुनि की रेती के घाटों तक गंगा सफाई

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 04 नवम्बर 2026 । पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान (IISM), गुलमर्ग द्वारा आयोजित द्वितीय राफ्टिंग कोर्स के प्रतिभागियों ने आज गंगा स्वच्छता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

कोर्स के प्रतिभागियों ने बागवान, देवप्रयाग स्थित व्यास घाट सहित मुनि की रेती के विभिन्न घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान घाटों पर फैले कचरे को एकत्रित कर वाहनों के माध्यम से ऋषिकेश लाया गया।

संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा, एसएम, वीएसएम ऍमआईडी के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। कर्नल थापा ने सभी प्रतिभागियों के इस कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

अभियान के तहत प्रतिभागियों ने व्यास घाट से गंगा में राफ्टिंग करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इसका उद्देश्य लोगों में यह जागरूकता फैलाना था कि गंगा घाटों को स्वच्छ रखना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है।

इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक प्रवीण सिंह रांगड़ के साथ प्रशिक्षक मनीष रावत, अक्षय रावत, मनीष सिंह राणा, मनोहर लाल केवट, प्रियांशु आर्य, अबरार सहित द्वितीय राफ्टिंग कोर्स के सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!