मतदाता जागरूकता को लेकर महाविद्यालय में दिलाई मतदान की शपथ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

SVEEP कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

टिहरी गढ़वाल 4 नवंबर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में बुधवार को SVEEP (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम) के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई गई।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण नागरिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं मतदान के प्रति जागरूक रहने और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!