टिहरी गढ़वाल । टिहरी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 नवंबर को नरेंद्रनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राहुल कुमार (32) पुत्र सोहन लाल, निवासी चौदह बीघा, मुनिकीरेती को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 11.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्मैक अपने सेवन और बिक्री के उद्देश्य से लाना बताया। मामले में थाना मुनिकीरेती में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रामकुमार और कांस्टेबल विवेक कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से नशे के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
11.50 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



