टिहरी गढ़वाल । ग्राम पंचायत दिखोल के दुराल गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। इस दौरान ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान हरीश भारती, संजय चमोली, चंडी प्रसाद चमोली, दिनेश भारती, बच्चन लाल, सुरेश कुमार, प्रशन्ना देवी, सावित्री देवी, पुष्पा देवी, लक्ष्मी देवी, मकानी देवी, पूर्व मंडल महामंत्री एवं इंडवाल गांव के पूर्व प्रधान बलबीर सिंह नेगी तथा चंबा के पूर्व मंडल महामंत्री दरमियान सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने आपसी संवाद के माध्यम से क्षेत्रीय विषयों पर अपने विचार भी साझा किए।
पूर्व विधायक डॉ धन सिंह नेगी ने दिखोलगांव ग्राम पंचायत के दुराल गांव में जनसंपर्क कर ग्रामीणों का जाना हालचाल

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



