बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत महाविद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दयाराम ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालिका के विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा बालक की 21 वर्ष निर्धारित है। बाल विवाह बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास के अधिकारों का हनन है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से इस कुप्रथा को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 और निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रश्मि बिष्ट, रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां, विनीता उनियाल, महाविद्यालय की प्रभारी प्रोफेसर रजनी गुसाईं सहित पराविधिक स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!