तपोवन में ढाई लाख कीमती चरस की खेप के साथ हिमाचल का तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 नवंबर। टिहरी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुनि की रेती के तपोवन बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान 1.020 किलोग्राम अवैध चरस के साथ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी 23 वर्षीय अभिषेक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। आरोपी के कब्जे से चरस ले जा रही स्कूटी (UK14TB0588) भी जब्त कर ली गई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी गुलशन से खरीदकर लाया था। आरोपी के खिलाफ थाना मुनि की रेती में धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में थाना मुनि की रेती पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!