टिहरी गढ़वाल। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व से परिचित कराया गया। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध उनके संघर्ष, आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए किए गए प्रयासों को जाना।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. प्रीती कुमारी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष, स्वाभिमान और अधिकारों के प्रति जागरूकता की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान से विद्यार्थियों को कराया परिचित

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



