पुलिस ने गुमशुदा महिला को देहरादून से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। थाना चम्बा पुलिस ने एक गुमशुदा महिला को देहरादून से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। यह महिला 21 जनवरी 2025 से लापता थी।

बटवलधार, थत्युड़ निवासी मुरारी सिंह ने 24 जनवरी 2025 को थाना चंबा में तहरीर दी थी कि उनकी पत्नी किरण देवी, जो अपने मायके सतेंगल आनंदचौक थाना चंबा में थी, 21 जनवरी को बिना बताए कहीं चली गई। इस सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देशानुसार चंबा पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। सुरागरसी-पतारसी के दौरान किरण देवी को 28 जनवरी 2025 को देहरादून आईएसबीटी के पास देखा गया। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित बरामद किया और परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों ने टिहरी पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस अभियान में उप-निरीक्षक रामनरेश शर्मा, सहायक उप-निरीक्षक धीरेन्द्र नेगी और महिला हेड कांस्टेबल सुरमीत कौर की अहम भूमिका रही।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!