अनुसूचित जाति के बालक-बालिकाओं के लिए जिला स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 14 अगस्त 2026 । खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में जिला क्रीड़ा विभाग नरेंद्रनगर द्वारा अनुसूचित जाति के बालक-बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स खेल का जिला स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

यह विशेष प्रशिक्षण शिविर राजकीय इंटर कॉलेज खनाना, नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में 15 अगस्त से 29 अगस्त, 2026 तक आयोजित होगा। शिविर में कुल 30 खिलाड़ी, जिसमें 15 बालक एवं 15 बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे।

शिविर में प्रतिभाग करने वाले बालक-बालिकाओं को खेल विभाग के मानकों के अनुसार खेल प्रशिक्षण, भोजन, आवासीय सुविधा, आने-जाने का किराया, अनुसांगिक व्यय तथा खेल किट की सुविधा प्रदान की जाएगी। विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने वाले बालक-बालिकाओं को 03 सितंबर से 17 सितंबर, 2026 तक खेल विभाग की देख-रेख में रहना होगा।

अधिक जानकारी के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय व्यायाम शिक्षक पंकज गवाड़ी, राजकीय इंटर कॉलेज खनाना, नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल के दूरभाष 9410708689 से संपर्क कर सकते हैं ।

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने इच्छुक पात्र बालक-बालिकाओं से शिविर का लाभ उठाने तथा निर्धारित अवधि में प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!