राजकीय इंटर कालेज मरोड़ा में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज मरोड़ा सकलाना में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का विकसित भारत 2047 के तहत चित्रकला प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता का आ आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सकलाना संदीप मंद्रवाल सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल व प्रधानाचार्य श्री बी आर शर्मा रहे।

युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप मंद्रवाल ने बताया कि सेवा ही संकल्प अभियान के तहत पूरे देश भर में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम है जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है जिसमें पच्चीस करोड़ बच्चों के सपनों का भारत कैसा हो इस प्रकार निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता हो रही है।

प्रधानाचार्य श्री वी आर शर्मा ने छात्र छात्राओं को बताया कि सेवा संकल्प अभियान आदरणीय प्रधानमंत्री जी के 25 साल सरकार में पूरे होने पर मना रहे हैं जिसमें मेरे सपनों का विकसित भारत के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल अनूप थपलियाल, सुशील राहुल मनोज सकलानी शशी डयूडी तेजी मेहर कोमल आरूषी साक्षी अमन शिवम् अरूण विशाल दिव्य आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!