Ad image

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 अगस्त । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने ध्वजारोहण कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ तिरंगे को सलामी दी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत महाविद्यालय परिसर में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। ध्वजारोहण के पश्चात स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित परिवार के श्री प्रेम सिंह तोपवाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां
समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महाविद्यालय की छात्राओं खुशबू, मधु, शिवानी, दिव्या, रेशम एवं अदिति ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. चंचल गोस्वामी ने किया।
डॉ. अनिल भट्ट ने विद्यार्थियों को तिरंगे के महत्व से अवगत कराते हुए संकीर्ण मानसिकता का त्याग कर एक भारत, अखंड भारत की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। वहीं डॉ. राजपाल रावत ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का महत्व समझाया।
स्वच्छता एवं वृक्षारोपण का दिया संदेश
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए स्वच्छ, सुंदर एवं हरित परिसर का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. हर्षिता जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी से मिल-जुलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता-अखंडता, राष्ट्र निर्माण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प के साथ हुआ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!