निर्माण श्रमिकों को वितरित की जाएंगी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सामग्री

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 15 अगस्त 2026 । जनपद टिहरी गढ़वाल में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य किट, मुख्यमंत्री पोषण किट तथा मुख्यमंत्री शिक्षण किट का वितरण किया जाएगा।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में पात्र निर्माण श्रमिकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए सामग्री वितरण की कार्यवाही की जाएगी। प्रथम चरण में विकासखंड चंबा की प्रत्येक न्याय पंचायत में रोस्टर के अनुसार सामग्री वितरण किया जाएगा।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी/पंजीकरण अधिकारी, टिहरी गढ़वाल ने विकासखंड चंबा के समस्त न्याय पंचायतों एवं ग्राम प्रधानों से अनुरोध किया है कि रोस्टर के अनुसार उन पात्र निर्माण श्रमिकों को भेजना सुनिश्चित करें, जिनका श्रमिक कार्ड नवीनीकृत है अथवा जो नवीनीकरण की निर्धारित अवधि के अंतर्गत सामग्री प्राप्त करने के पात्र हैं। जिन निर्माण श्रमिकों का श्रमिक कार्ड नवीनीकृत नहीं है, उन्हें सामग्री का वितरण किया जाना संभव नहीं होगा।

निर्धारित रोस्टर के अनुसार चंबा विकासखंड में सामग्री वितरण की कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात जनपद के अन्य विकासखंडों में भी पात्र निर्माण श्रमिकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए सामग्री वितरण कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!