टीएचडीसीआईएल टिहरी एवं कोटेश्वर परियोजनाओं में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 अगस्त। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड टिहरी परियोजना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । टिहरी परियोजना में स्वतंत्रता दिवस समारोह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के मैदान में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक (टिहरी कॉम्प्लेक्स) श्री आर. आर. सेमवाल ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआईएसएफ के जवानों एवं विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।

इसी क्रम में कोटेश्वर परियोजना में भी 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि, अपर महाप्रबंधक (ओ. एंड एम.) श्री दिनेश चौहान ने ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (पुनर्वास समन्वय) श्री विजय सहगल, महाप्रबंधक (पीएसपी) श्री एस. के. साहू, सहायक कमांडेंट (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) श्री राजेश कुमार, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) श्री मोहन सिंह श्रीस्वाल, प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री मनबीर सिंह नेगी, प्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) श्री जे. पी. बिजलवान सहित टीएचडीसीआईएल के अधिकारी एवं कर्मचारी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!