स्वतंत्रता दिवस पर शैल संकल्प फाउंडेशन कार्यालय में ध्वजारोहण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून (अठूरवाला)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शैल संकल्प फाउंडेशन के कार्यालय में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की अध्यक्ष शैलबाला ममगाईं ने संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

इस अवसर पर संस्था के सचिव आर. डी. ममगाईं ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दिन हमें देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक सम्मान तभी है, जब हम अपने अधिकारों के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी ईमानदारी से निर्वहन करें।

उन्होंने बताया कि शैल संकल्प फाउंडेशन के उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र सकलानी जी द्वारा भी सदस्यों के साथ ऋषिकेश में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने कहा कि संस्था सामाजिक सेवा, जनकल्याण, पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में श्रीमती सुचित्रा जी, पारस ममगाईं, सुश्री सिद्धि, सुश्री स्मृति नौटियाल, सुश्री आराध्या सेमवाल , श्री अरविंद रावत सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे ।

जय हिन्द!
जय भारत!
वंदे मातरम्!

शैल संकल्प फाउंडेशन
“संकल्प हमारा… साथ आपका”

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!