ऋषिकेश 18 अगस्त। पंचायत घर भोगपुर में किसान सम्मान निधि को लेकर आयोजित कैंप में कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। कैंप में किसानों की ई-केवाईसी, फार्मर आईडी सहित सम्मान निधि से संबंधित लंबित मामलों का समाधान किया गया।
कृषि विभाग से कृषि प्रभारी दीपक देव व सहायक अधिकारी संजय वर्तवाल तथा राजस्व विभाग से उप निरीक्षक पल्लवी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गुलनार बानो ने किसानों को आवश्यक जानकारी दी। कैंप में 85 किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।
इस दौरान ग्राम प्रधान चांद खान, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव नेगी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के कैंप नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
भोगपुर में किसान सम्मान निधि कैंप, 85 किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



