तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर सोना सजवान ने दी बधाई

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून/नई टिहरी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जड़ी-बूटी सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर तीरथ सिंह रावत का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सोना सजवान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने तीरथ सिंह रावत को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपकर उनके लंबे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और व्यापक राजनीतिक अनुभव का लाभ उत्तराखंड समेत पूरे देश में भाजपा को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीरथ सिंह रावत की संगठनात्मक क्षमता और अनुभव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। सोना सजवान ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा।
इस दौरान उन्होंने तीरथ सिंह रावत के उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल राजनीतिक भूमिका की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए पुनः शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!