टिहरी गढ़वाल 19 अगस्त। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, टिहरी कॉम्प्लेक्स में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत तीन माह के “पूर्वनिवारक सतर्कता उपाय अभियान” का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक (टिहरी कॉम्प्लेक्स) आर.आर. सेमवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह अभियान 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” निर्धारित की गई है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक आर.आर. सेमवाल ने कहा कि संस्थान में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी की कार्यसंस्कृति को मजबूत करना सभी कार्मिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कार्यों में ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
उप महाप्रबंधक (सतर्कता) डी.पी. गैरोला ने तीन माह के अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य संस्थान की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जवाबदेह बनाना तथा संभावित अनियमितताओं की रोकथाम के लिए आवश्यक निवारक उपाय सुनिश्चित करना है।
अभियान के तहत क्षमता निर्माण, डिजिटल सुविधाओं के प्रभावी उपयोग, इन्वेंट्री के डिजिटलीकरण एवं प्रभावी प्रबंधन तथा अनुबंध प्रबंधन में पारदर्शिता और नियमों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया जाएगा। मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं आदर्शों का उल्लेख करते हुए कार्मिकों से सत्यनिष्ठा, अनुशासन एवं राष्ट्रहित की भावना को कार्य व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (पुनर्वास समन्वय) विजय सहगल, महाप्रबंधक (पीएसपी) एस.के. साहू, अपर महाप्रबंधक (ओएंडएम) भगत सिंह, अपर महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) ए.पी. बाजपेई, अपर महाप्रबंधक (यांत्रिक) संजय पंवार, अपर महाप्रबंधक (ओएंडएम कोटेश्वर) दिनेश चौहान, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) मोहन सिंह श्रीस्वाल, उप महाप्रबंधक (सतर्कता) डी.पी. गैरोला, वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता) जे.पी. चमोली तथा प्रबंधक (जनसंपर्क) मनबीर सिंह नेगी सहित टीएचडीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
टीएचडीसी में तीन माह के पूर्वनिवारक सतर्कता अभियान का शुभारंभ

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



