पौड़ी 20 अगस्त 2026। द्वारीखाल विकासखंड के आपदा प्रभावित महरगांव में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनरुद्धार कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं की बहाली प्राथमिकता से की जा रही है।
आपदा के बाद जिलाधिकारी स्वयं महरगांव पहुंचीं और अंतिम शव बरामद होने तक मौके पर रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। उनके निर्देश पर क्षतिग्रस्त जल जीवन मिशन की मुख्य पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत कर गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संपर्क मार्ग से मलबा हटाने और आवागमन सुचारु रखने के लिए जेसीबी मशीनें तैनात हैं।
पशुपालन विभाग की टीम ने घायल पशुओं का उपचार किया तथा पशुपालकों को 10 बैग चारा भेली उपलब्ध कराई। प्रभावित परिवारों को सूखा राशन किट, बर्तन और कंबल भी वितरित किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि स्थिति सामान्य होने तक राहत एवं पुनरुद्धार कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए।
पौड़ी के महरगांव में राहत एवं पुनरुद्धार कार्य तेज, बुनियादी सुविधाएं बहाल

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



