Ad image

नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला ने कृषि कानून के विरोध में दिया धरना

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार*8 दिसम्बर 2020

गजा/ नई टिहरी। नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला ने केंद्र सरकार के किसान विरोधी कृषि कानून के विरोध में ढालवाला नगर में धरना प्रदर्शन किया। जिसमे नगर कांग्रेस के तमाम कांग्रेसजन शामिल हुये। 

कार्यक्रम में मौजूद जिला अध्यक्ष हिमांशु विजलवान और नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा कि काला कृषि कानून बिल देश के किसानो के हित में नहीं है इसीलिए इस काले कानून को जल्द ही वापस लिया जाय अन्यथा इस तानाशाही का खामियाजा केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा। साथ ही केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए समस्त कांग्रेस जनों ने आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

धरने में हिमांशु विजलवान, रमेश उनियाल, महावीर खरोला, दिनेश सकलानी, दिनेश भट्ट, राम सिंह सजवाण, राजेन्द्र राणा, अजय रमोला, संतोष पैन्यूली, विनोद सकलानी, दीपक खत्री, विकास रयाल, मनन दिवेदी, संदीप भंडारी, यशपाल थलवाल, यशवीर पंवार ,महावीर चौहान ,शिवम् भट्ट, विनोद विजलवान व वीरेंद्र उनियाल शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!