नागराज मंदिर चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 अगस्त । घनसाली के सुनारगांव पट्टी आरगढ़ स्थित श्री नागराज मंदिर में हुई चोरी का टिहरी पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 4 अगस्त की रात चोरों ने मंदिर व दानपात्र का ताला तोड़कर दो पीतल की घंटियां और करीब छह हजार रुपये चोरी किए थे।

थाना घनसाली में 21 अगस्त को मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने 23 अगस्त को आरोपी टेक बहादुर (40), निवासी दैलेख, नेपाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो पीतल की घंटियां और पांच हजार रुपये बरामद किए। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

कार्रवाई एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर की गई। टीम में थानाध्यक्ष घनसाली प्रदीप रावत, उपनिरीक्षक मनोज नेगी, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल दीपक राणा और सीआईयू के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!