देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने प्रदेश प्रवक्ताओं की टीम का विस्तार करते हुए भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अनुकृति गुसाईं को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी कुंदन परिहार की ओर से 25 अगस्त 2026 को जारी आदेश में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद नए प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा की गई। इसमें अनुकृति गुसाईं का नाम भी शामिल है। आदेश में उनके जिले के रूप में पौड़ी का उल्लेख किया गया है।

अनुकृति गुसाईं को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने से उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी के इस निर्णय को उत्तराखंड की राजनीति में उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा द्वारा जारी सूची में रविन्द्र जुगरान, राजेश शुक्ला, सुरेश तिवारी, शादाब शम्स, अनुकृति गुसाईं , विश्वजीत नेगी, सत्यवीर चौहान और मनोज जखमोला को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी के इस विस्तार से प्रदेश स्तर पर भाजपा की मीडिया और जनसंपर्क गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।




