ऋषिकेश/भोगपुर। ग्राम पंचायत भोगपुर में संस्कृत महोत्सव के अवसर पर संस्कृत पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। इस दौरान विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक निदेशक संस्कृत विभाग डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने दीप प्रज्ज्वलित एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने की, जबकि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रश्मि मियां विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत प्रशिक्षक अरुणदीप पंत ने किया।
इस अवसर पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने संस्कृत भाषा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सहायक निदेशक संस्कृत विभाग द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सहायक निदेशक डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि आदर्श संस्कृत ग्राम भोगपुर में संस्कृत भाषा के प्रति लोगों और विद्यार्थियों में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि इस वर्ष की तरह प्रत्येक वर्ष आदर्श ग्राम भोगपुर में संस्कृत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान चांद खान, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव नेगी, पूर्व प्रधान पूर्णानंद तिवारी, ग्राम प्रधान रखवाल गांव दीपक रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य गडूल रविंद्र रावत सहित आदर्श संस्कृत ग्राम भोगपुर के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर अशोक कपूरवान, केदार सिंह रावत, रघुवीर सिंह सजवाण, बिजेंद्र नेगी, भानु थापा, अभिलाष पंवार, सुंदरलाल, रीता नेगी, मनोज रावत, संदीप सोलंकी, तिलक पुंडीर, अंकित तिवारी, राजा जोशी, राजा तिवारी, समसुद्दीन, लतीफ अहमद, मुन्ना अली, अनुज नेगी, रवि भूषण नेगी, मनोहर नेगी, कलम सिंह, जगदीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, नीरज खड़का, आनंद रावत, चंद्रपाल नेगी, अजीत पाल, मोहित राणा, सतपाल नेगी, सुशील नेगी, राजीव नेगी, गौरव नेगी, उपप्रधान यूनुस अली, शमशाद अली, गुलाम साबिर, वीरपाल, राजपाल पुंडीर, बीना मियां सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




