नागरिक मंच के संरक्षक किशोरी लाल चमोली की पत्नी एकादशी देवी का निधन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 अगस्त। नागरिक मंच के वरिष्ठ संरक्षक श्री किशोरी लाल चमोली की पत्नी श्रीमती एकादशी देवी (73) का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से परिजनों, परिचितों एवं नागरिक मंच से जुड़े लोगों में शोक की लहर है।
एकादशी देवी के निधन पर नागरिक मंच सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त चमोली परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
थौलधार के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती एकादशी देवी का अंतिम संस्कार कोटी कॉलोनी घाट पर मंगलवार सुबह ठीक 10 बजे किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!