‎जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 02 सितंबर, 2026। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की स्थिति का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

‎उन्होंने वेयर हाउस में लागू डबल लॉक सिस्टम, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, पुलिस बल की तैनाती एवं अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और स्थिति का परीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेयर हाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों से संबंधित जानकारी भी दी। निरीक्षण के दौरान ऊपरी मंजिल की छत से आ रही सीलन पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को तत्काल उपचारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही खिड़की के टूटे शीशों को बदलने के भी निर्देश दिए।

‎जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत निरीक्षण पूर्ण होने के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में डबल लॉक कक्षों को पुनः सील किया गया।

‎निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग सूर्य प्रकाश तथा भाजपा से जयेंद्र पंवार, राम लाल नौटियाल सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!