राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल/नैनबाग, 2 सितंबर। राजकीय महाविद्यालय नैनबाग, टिहरी गढ़वाल में बुधवार को देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार एवं देवभूमि उद्यमिता योजना के प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री दिग्विज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के साथ-साथ उद्यमिता एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि युवा अपनी रुचि और कौशल के अनुरूप स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नए उद्यम शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता एवं अन्य आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया जाता है।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में स्वरोजगार युवाओं के लिए बेहतर विकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ अपने कौशल को विकसित करने और रोजगार मांगने के बजाय रोजगार सृजित करने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ. धनंजय शर्मा ने किया। उन्होंने योजना के उद्देश्यों, उद्यमिता की संभावनाओं तथा युवाओं को मिलने वाले सहयोग के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. बृज कुमार, डॉ. दुर्गेश कुमारी, डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ. दिनेश चन्द्र, श्रीमती रेशमा बिष्ट, श्री दिनेश पंवार, श्री सुशील कुकरेती, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, श्री भुवन डिमरी, श्री विकेश, श्री रोशन रावत, अनील नेगी, रीना एवं मोहनलाल सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!