मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना जारी, 5 सितंबर को कनस्तर बजाओ आंदोलन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 सितम्बर। टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत, आनंद सिंह बेलवाल, खेमराज सेमवाल, सत्याग्रही शांति प्रसाद भट्ट, जीतराम भट्ट, पवना जी, ज्योति प्रसाद भट्ट और शालिनी उनियाल सहित कई लोगों ने धरने पर बैठकर आंदोलन को समर्थन दिया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाएं राहुल बुटोला और लखबीर चौहान ने संभाली।

आंदोलन को समर्थन देते हुए कुलदीप सिंह पंवार ने कहा कि सरकार ने मेडिकल कॉलेज के नाम पर टिहरी की जनता के साथ एक बार फिर धोखा किया है। उन्होंने कहा कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन सरकार ने जनता की मांग को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने डीएम कार्यालय को अस्थायी रूप से ट्रांजिट कैंप मुनिकीरेती में संचालित किए जाने को भी टिहरी की जनता का अपमान बताया।
धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज टिहरी में स्थापित होने से जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें उपचार के लिए देहरादून व ऋषिकेश की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
धरने में संदीप सिंह रावत, भरत सिंह रावत, भगत सिंह चौहान, कमल सिंह महर, अनिल थपलियाल, देवेंद्र नौटियाल, अमित रतूड़ी, शिवराज सजवाण, दीवान प्रसाद पैन्यूली, कमला देवी, विजय सिंह, मकान सिंह रावत, नरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, त्रिलोक चंद्र रमोला, वीरेंद्र दत्त उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कुलदीप सिंह पंवार ने बताया कि 5 सितंबर को कनस्तर बजाओ आंदोलन किया जाएगा। आंदोलनकारी कनस्तर बजाते हुए डीएम कार्यालय तक जाएंगे। इसके बाद 6 सितंबर को सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!