हिमालय दिवस पर राजकीय महाविद्यालय तेगड़ लोस्तू बड़ियार में ली स्वच्छता की शपथ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 9 सितंबर 2026। हिमालय दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय तेगड़ लोस्तू बड़ियार, टिहरी गढ़वाल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने स्वच्छता तथा हिमालय संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार ने की। उन्होंने हिमालय के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. सृजना राणा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने, पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने तथा हिमालय की प्राकृतिक संपदा के संरक्षण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में डॉ. दिनेश सिंह नेगी, श्रीमती कविता बिष्ट, श्री लक्ष्मण नेगी, श्री संदीप सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं हिमालय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!