लखबीर चौहान बने कांग्रेस के जिला प्रेस एवं मीडिया प्रभारी : राजनीतिक सफर में एनसीयूआई से युवा कांग्रेस और अब मुख्य संगठन में मिली नई जिम्मेदारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 सितम्बर । जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल ने लखबीर चौहान को जिला प्रेस एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद चौहान ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए लखबीर चौहान ने बताया कि उन्होंने करीब सात-आठ वर्षों तक एनसीयूआई के साथ कार्य किया और जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली। इसके बाद उन्होंने युवा कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाई, जहां उन्होंने प्रदेश महासचिव और जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन के लिए कार्य किया।

युवा कांग्रेस का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब उन्हें मुख्य कांग्रेस संगठन में जिला प्रेस एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। चौहान ने इसके लिए जिला एवं प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने जिले और प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं से मिले मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए भी आभार जताया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने नियुक्ति-पत्र जारी करते हुए चौहान से संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की अपेक्षा की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!