रा.इं.का.उप्पु में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में तथा अपर जिलाधिकारी एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी के आदेशानुसार जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद के विभिन्न संस्थानों में आपदा प्रबंधन जागरूकता एवं लाइफ सेफ्टी आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज उप्पु, जनपद टिहरी गढ़वाल में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन, न्यूनीकरण एवं त्वरित राहत-बचाव कार्य से संबंधित जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन DDMA टिहरी के तत्वावधान में मास्टर ट्रेनर श्री अनिल सकलानी द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में संभावित प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आपदा के प्रकार, आपदा से पूर्व की तैयारी, आपदा के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियां तथा आपदा के पश्चात की कार्यवाही के संबंध में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में आपदा पूर्व तैयारी, सुरक्षा उपाय, बेसिक उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन परिस्थितियों में क्या करें, स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, आग से बचाव के उपाय, जंगली जानवरों से सतर्क रहने के तरीके तथा बाढ़ से बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इसके अतिरिक्त जनपद एवं राज्य स्तर के आपातकालीन टोल फ्री नंबरों, विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थलों एवं निकासी मार्गों की भी जानकारी साझा की गई।
प्रशिक्षण के दौरान भू-देव एप के उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए उपस्थित शिक्षकों एवं कार्मिकों से एप डाउनलोड भी करवाया गया।
इस अवसर पर कुल 82 छात्र-छात्राएं, अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती आर.एस. गोड द्वारा भी छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को संबोधित कर आपदा प्रबंधन के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा के समय जनहानि को न्यूनतम करना एवं समाज में जागरूकता विकसित करना रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!