आरटीआई के 21 साल: नई टिहरी पीजी कॉलेज में छात्रों ने पक्ष-विपक्ष में रखे बेबाक तर्क

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 सितम्बर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में बुधवार को “डॉ. आर.एस. टोलिया राज्य स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम वाद-विवाद प्रतियोगिता-2026” का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता उत्तराखंड सूचना आयोग के निर्देशों के अनुपालन में हुई।
प्रतियोगिता का विषय “सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष: सुधार या सुदृढ़ कार्यान्वयन” रहा। इस विषय पर छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए सूचना के अधिकार की उपयोगिता, कानून के क्रियान्वयन तथा इसमें सुधार की आवश्यकता पर विचार रखे।
प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की रेखा पंवार ने प्रथम, अलीना ने द्वितीय तथा नीतू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में वाणिज्य विभाग की डॉ. आराधना सक्सेना, समाजशास्त्र विभाग की डॉ. स्नेहलता तथा गणित विभाग के डॉ. सचिन कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. महेश मेवाफरोश और डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने किया।
इस अवसर पर डॉ. आरती खंडूरी, डॉ. नूर हसन सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!