छह पदों पर निर्विरोध चुने गए छात्रसंघ पदाधिकारी,अध्यक्ष पद पर आमने सामने की टक्कर
टिहरी गढ़वाल 26 सितंबर। घनसाली बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल में छात्रसंघ चुनाव में शनिवार को नाम वापसी व नामांकन पत्रों की जांच के बाद छह पदों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. दर्मियान सिंह भंडारी ने बताया कि एकल नामांकन पत्र दाखिल होने तथा कुछ प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में एनएसयूआई की उपाध्यक्ष पद पर कु. अमीषा रावत,सचिव पद पर प्रियांशु सुरीरा, सह सचिव पद पर कु. आरती,कोषाध्यक्ष पद पर कु. सलोनी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर श्री दिव्यम सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य पद पर कु. राधिका सभी छात्र प्रतिनिधियों को निर्विरोध चुना गया हैं।
निर्वाचन अधिकारी डॉ0 डीएस भंडारी ने बताया कि सचिव पद की प्रत्याशी कु. दिया सेमवाल तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी सुजल शाह ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद शेष प्रत्याशियों को संबंधित पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अब अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की प्रियांशी तिवाड़ी और एबीवीपी के सुजल शाह के बीच आमने सामने की टक्कर है।
महाविद्यालय में निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा।
उधर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अरुण टम्टा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक जोशी, नरेंद्र रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य नित्यानंद कोठियाल आक्षित रावत,लखन रावत,गौरव राजपूत,आदि ने कहा कि संगठन के छात्र प्रतिनिधियों का निर्विरोध निर्वाचित होने से साफ होता है कि केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा युवाओं के साथ किये जा रहे धोखे व बर्बरता का परिणाम है कि युवाओं का भाजपा समर्थित एबीवीपी का सफाया किया जा रहा है।




