आछरीखुंट में बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर, 335 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । सेवा संकल्प अभियान एवं “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत कीर्तिनगर ब्लॉक के आछरीखुंट में दो दिवसीय बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 335 से अधिक लोगों ने विभिन्न सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।
पहले दिन 200 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया और प्राप्त पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। विधायक विनोद कण्डारी एवं दर्जाधारी राज्यमंत्री खेमसिंह चौहान ने शिविर में पहुंचकर महालक्ष्मी किट वितरित की।
दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 135 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं विभिन्न जांचें की गईं तथा जरूरत के अनुसार दवाएं वितरित की गईं। विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी भी दी।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने अधिकारियों को ग्राम एवं न्याय पंचायत स्तर पर ऐसे शिविर आयोजित कर शिकायतों और मांगपत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!