राज्य हॉकी में टिहरी की मजबूत एंट्री, सनंत कुमार कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 01 अक्टूबर। उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन की चुनावी बैठक हल्द्वानी में संपन्न हुई। इसमें ध्रुव मुंज्याल को अध्यक्ष और भूपाल सिंह चौपाल को सचिव निर्वाचित किया गया। नई कार्यकारिणी में टिहरी हॉकी एसोसिएशन के सचिव सनंत कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव एवं फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव तथा उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव राजीव मेहता भी मौजूद रहे।
सनंत कुमार के राज्य कार्यकारिणी में शामिल होने से टिहरी जिले को उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन में प्रतिनिधित्व मिला है। इससे जिले के हॉकी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है। जिला क्रीड़ा विभाग के अनुसार, राज्य स्तर पर टिहरी की भागीदारी से जिले में हॉकी गतिविधियों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!