टिहरी 01 अक्टूबर, 2026। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि विद्यालयी खेलकूद की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में नरेंद्रनगर विकासखंड की खो-खो टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 एवं अंडर-17 बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और निरंतर अभ्यास से जनपद को खेलों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी।
जिला सूचना कार्यालय, टिहरी गढ़वाल
नरेंद्रनगर की खो-खो अंडर-19 और अंडर-17 बालक वर्ग की टीमों ने जनपद स्तर पर हासिल किया प्रथम स्थान

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



