साइबर अपराध से बचाव को लेकर टिहरी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1 अक्टूबर। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत टिहरी पुलिस ने जिले में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान शुरू किया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर “साइबर जागरूक उत्तराखंड–सुरक्षित डिजिटल उत्तराखंड” थीम पर यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चंबा, हिंडोलाखाल, कैम्पटी और कीर्तिनगर पुलिस ने स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर छात्र-छात्राओं और आमजन को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। चंबा के मॉडर्न स्कूल अकादमी में विद्यार्थियों ने 3.5 किमी साइबर जागरूकता मैराथन भी निकाली।
पुलिस ने लोगों से OTP, CVV, UPI PIN और पासवर्ड साझा न करने, अनजान लिंक, QR कोड व APK फाइल से बचने तथा सोशल मीडिया पर मजबूत पासवर्ड, प्राइवेसी सेटिंग और 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाने की अपील की। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।
टिहरी पुलिस ने संदेश दिया—“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराधियों से दो कदम आगे रहें।”

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!