मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर कनस्तर बजाकर विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। बौराड़ी स्थित पीआईसी ग्राउंड में बुधवार को आयोजित भाजपा के ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर कार्यक्रम स्थल के ऊपर पहाड़ी से कनस्तर बजाकर विरोध जताया। हाथों में कनस्तर लिए वे काफी देर तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन चंबा पहुंचाया। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश राणा, देवेंद्र नौडियाल (मोनू), पीसीसी सदस्य मुशर्रफ अली, युवा कांग्रेस के नवीन सेमवाल, छात्र नेता राहुल बुटोला, जिला कांग्रेस के बीरेंद्र दत्त तथा कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव इमरान खान शामिल रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि टिहरी में लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है और सरकार से इस पर स्पष्ट निर्णय की मांग की जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!